चंपत राय के इस्तीफे के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक: नए महासचिव और खाली पदों को भरने पर होगी चर्चा

  • Share on :

नई दिल्ली. चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) को लेकर बड़ी खबर है. विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल बागड़ा ट्रस्ट में महासचिव बन सकते हैं. चंपत राय के इस्तीफे के बाद ये पद खाली हुआ था. इसके अलावा अन्य दो खाली पदों पर किन नामों पर विचार हो रहा है वो भी सामने आया है.
ट्रस्ट बुधवार को दोपहर में राम मंदिर परिसर में एक खास बैठक करने वाला है. इसके बाद मणिराम छावनी में उसकी नियमित बैठक होगी.
ट्रस्ट के सूत्रों के मुताबिक, एजेंडा में नए महासचिव की नियुक्ति, ट्रस्टी के तीन खाली पदों को भरना और मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के लिए चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शामिल है. बैठक में दान में कथित हेराफेरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सौंपी गई SIT रिपोर्ट पर भी चर्चा हो सकती है. राम मंदिर में चढ़ावे के तौर पर मिले नोटों की गिनती और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल होगी.
दान चोरी के विवाद के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे और ट्रस्टी बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा के निधन के कारण ये पद खाली हुए थे. चंपत राय के इस्तीफे के बाद फिलहाल कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव बनाया हुआ है.
सूत्रों के मुताबिक, बैठक से पहले एक बार फिर VHP के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल बागड़ा का नाम चर्चा में है. बताया गया कि यह ट्रस्टी के साथ-साथ ट्रस्ट महासचिव पद के भी दावेदार हैं. इनका नाम छह जुलाई की बैठक में भी आया था. इनके साथ बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दानोदिया का नाम भी शामिल था. इसी वजह से दोनों छह जुलाई को अयोध्या में ही थे लेकिन ट्रस्ट की बैठक में ही मतभेद की वजह से नए नाम के प्रस्ताव पर विचार नहीं किया गया. फिलहाल एक बार फिर बीएल बांगड़ा के नाम की चर्चा जोरों पर है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper