इंदौर में कई बाजार हुए राममय, भगवा पताकाओं से सज रहे

  • Share on :

इंदौर। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली राममंदिर के लोकार्पण का उत्साह इंदौर में भी नजर आ रहा है। घरों से लेकर बाजारों तक सजावट का सिलसिला चलने लगा है। शहर के आधुनिक माॅल हो या परंपरागत बाजार। सभी भगवामय होने लगे हैं। बाजारों मेें राम मंदिर की प्रतिकृति के सेल्फी पाइंट बन रहे हैं। 22 जनवरी को शहर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम भी रखे गए हैं।
शहर के सी-21 शॉपिंग माॅल, फीनिक्स माॅल, मल्हार माॅल में राम मंदिर की प्रतिकृति रखी गई है। सी-21 माॅल में एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है। जिस पर अयोध्या शहर, राम मंदिर दिखाया जा रहा है। 22 जनवरी को समारोह का प्रसारण भी होगा।
शहर के क्लाॅथ मार्केट, मारोठिया, बर्तन बाजार, रानीपुरा में भगवा पताकाएं लहराने लगी हैं। सड़क किनारे कई क्षेत्रों में भगवा झंडे लोग बेच रहे हैं। लोग अपने घरों में झंडे लगाने के लिए खरीद रहे हैं।
दशहरा मैदान पर हजारों बच्चों ने भगवान राम की पेंटिंग बनाई। रामचरित्र मानस पर आधारित इस पेंटिंग के अलावा नाटकों को मंचन भी हुआ। भगवान राम के जीवन से जुड़ी प्रदर्शन भी यहां लगाई गई। संस्था सार्थक ने सरयू नदी के पानी और अयोध्या की मिट्टी से अगरबत्ती बनाई। जो 36 घंटे तक खुशबू बिखेरेगी।
उधर राजवाड़ा पर झंडे की दुकानों की बिक्री भी बढ़ गई है। रोज दस हजार से ज्यादा झंडे बिक रहे हैं। 30 रुपये सेे लेकर 300 रुपयेे तक के झंडे लोग खरीद रहे हैं। इसके अलावा मंदिर की प्रतिकृति के छोटे कटआउट की भी डिमांड ज्यादा है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper