अवैध शराब परिवहन पर राणापुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
क्रेटा कार से 463.20 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त, कुल मश्रुका 11.56 लाख रुपये
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ देवेंद्र पाटीदार द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रतिपाल सिंह महोबिया* एवं एसडीओपी झाबुआ श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक के.सी. सिर्वी द्वारा थाना राणापुर एवं चौकी कंजावानी की पुलिस टीम गठित कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खेड़ा घाटी, अमनकुआ-कंजावानी रोड, कंजावानी खास, ग्वालदरा फलिया क्षेत्र में एक सफेद रंग की क्रेटा कार में अवैध शराब भरकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान संदिग्ध क्रेटा कार क्रमांक GJ23BL7862 की तलाशी लेने पर उसमें 35 पेटी माउंड सुपर स्ट्रांग बीयर एवं 05 पेटी बैगपाइपर व्हिस्की, कुल 463.20 बल्क लीटर अवैध शराब, कीमत ₹1,56,000/- बरामद हुई।* साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा कार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,00,000/- है, को भी विधिवत जप्त किया गया।
इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल ₹11,56,000/- का मश्रुका जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही के संबंध में थाना राणापुर में अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 34(2), 36 एवं 46 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
जप्त मश्रुका
35 पेटी माउंड सुपर स्ट्रांग बीयर एवं 05 पेटी बैगपाइपर व्हिस्की — कुल 463.20 बल्क लीटर, कीमत ₹1,56,000/-।
क्रेटा कार क्रमांक GJ23BL7862 — कीमत ₹10,00,000/-।
कुल जप्त मश्रुका — ₹11,56,000/-।
सराहनीय योगदान
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक के.सी. सिर्वी, चौकी प्रभारी कंजावानी सहायक उपनिरीक्षक मनीष कुमार, आरक्षक क्रमांक 691 सोहन एवं आरक्षक क्रमांक 27 हिमांशु का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

