घर में घुसकर किया था दुष्कर्म, पुलिस ने किया शार्ट एनकाउंटर

  • Share on :

ग्वालियर। ग्वालियर में 22-23 मई की रात को घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी कि शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार सुबह पुलिस ने उसकी घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग कर दी। एक गोली इंदरगंज टीआई की थाना गाड़ी में लगी है। जवाब में सीएसपी अशोक सिंह जादौन की टीम ने गोली चलाई जो बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर हॉस्पिटल पहुंचाया है। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper