शादी का झासा देकर किया दुष्कर्म पुलिस ने   किया गिरफ्तार  न्यायालय में किया पेश

  • Share on :

प्रदीप सिंह बघेल 
बुढ़ार थाना अंतर्गत एक दुष्कर्म के मामले  में कार्रवाई की गई है 
शहडोल। दिनांक 08.03.2026 को फरियादिया द्वारा थाना उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें उसने उल्लेख किया कि श्रेयांस जैन उर्फ राजू पिता अशोक जैन निवासी वार्ड नं. 09 सिनेमा रोड बुढ़ार थाना बुढ़ार द्वारा उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया गया है।
प्राप्त आवेदन पत्र के आधार पर थाना बुढ़ार में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 08.03.2026 को आरोपी श्रेयांस जैन उर्फ राजू पिता अशोक जैन उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 सिनेमा रोड बुढ़ार थाना बुढ़ार जिला शहडोल को बुढ़ार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय बुढ़ार के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। 
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो के के नेतृत्व में, उप निरी. नागेन्द्र प्रताप सिंह, सउनि अंजना अहिरवार, सउनि राजेन्द्र शुक्ला, प्र.आर. रामनाथ, राजू प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper