मप्र के 6 जिलों में रेड अलर्ट, चल सकती है आंधी

  • Share on :

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। इसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में गर्मी और उमस से निजात मिलने से लोगों में राहत देखी जा रही है। मॉनसून की एंट्री से पहले सोमवार को प्रदेश के इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्री-मानसून की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी रहने की संभावना है जताई जा रही है। इसके चलते जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट है। इन जिलों में बारिश के साथ 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मानसून आने के बाद 4 इंच बारिश होने पर ही बुआई की शुरुआत करें। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मॉनसून अभी एक जगह पर स्थिर है और आगे नहीं बढ़ रहा है। मॉनसून के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा  के लिए रेड अलर्ट है। यहां तेज आंधी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन में भी गरज-चमक की स्थिति रहेगी। साथ ही हरदा,नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, दमोह, पन्ना, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सतना, रीवा, मैहर और सिंगरौली में गर्मी का असर रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सोमवार को भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में आंधी, बारिश का दौर रहा। इस वजह से प्रदेश के भोपाल, पचमढ़ी और रायसेन सोमवार को सबसे ठंडे रहे। यहां दिन का तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कई जिले ऐसे भी हैं, जहां पर गर्मी का असर देखने को मिला। सतना का चित्रकूट सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वहीं बड़े शहरों में इंदौर में 38.4 डिग्री, जबलपुर में 36.8 डिग्री और उज्जैन में पारा 38.5 डिग्री रहा है वंही प्रदेश का चित्रकूट सबसे गर्म रहा है यंहा का पारा 46.5 डिग्री दर्ज किया गया।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper