राजधानी में 'रेड अलर्ट': चांदनी चौक और लाल किला लश्कर के निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियां चौकस

  • Share on :

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी हमले की साजिश से जुड़ा इनपुट मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है. खुफिया जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) राजधानी में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए बड़ा हमला करने की साजिश रच रहा है. इसमें खासतौर पर भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई गई है.
खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भारत के बड़े शहरों में IED ब्लास्ट की साजिश रच रहा है. खुफिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि लश्कर के आतंकी पुरानी दिल्ली में चांदनी चौक इलाके के मंदिरों में भी धमाके की साजिश रच चुके हैं.
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6 फरवरी 2026 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में बम धमाका हुआ था, आतंकी संगठन लश्कर उसी के बाद से ये साजिश रच रहा है.
इनपुट के अनुसार, पुरानी दिल्ली के संवेदनशील इलाके लाल किला के आसपास और चांदनी चौक आतंकियों के संभावित टारगेट हो सकते हैं. इसके अलावा मंदिरों को भी निशाना बनाने की बात सामने आई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. इन स्थानों पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं, ऐसे में प्रशासन सख्ती बरत रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, यह साजिश 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद रच गई हो सकती है. आशंका है कि आतंकी संगठन इस घटना के बाद भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.
खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट जारी कर दिया है. इसके बाद राजधानी के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं, साथ ही सीसीटीवी निगरानी को भी और सख्त किया गया है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper