गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर गूंजी 'विविधता में एकता' की गूँज, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से सम्मानित

  • Share on :

आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। यूरोपीय  संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस गौरवशाली लम्हे के साक्षी बन रहे हैं। देश के राज्यों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया जा रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर ग्रुप कैप्टन शुभाशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया। 
सेना की कैविलरी टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर परेड की, जिसका नेतृत्व कैप्टन अहान कुमार ने किया। 
सैन्य परेड की शुरुआत हो गई है। परेड की थीम विविधता में एकता है। सेना के हेलीकॉप्टरों ने पुष्प वर्षा कर परेड की शुरुआत की। 
राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर और सैंटोस कोस्टा भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने मेहमानों का स्वागत किया। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper