मानव का सूक्ष्म तंत्र और सहजयोग
हम क्या हैं? हमारे भीतर परमात्मा ने कौन-कौन सी सूक्ष्म व्यवस्थाएँ स्था...
आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा एवं आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान शहर में सुचारू जल प्रदाय व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुसाखेड़ी स्थित सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, विभागीय अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में टंकियों, टैंकरों, हाइड्रेंट व्यवस्था और विभिन्न जोनों में जल वितरण की स्थिति पर चर्चा हुई। अधिकारियों को जल संकट वाले क्षेत्रों में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पेयजल आपूर्ति, टंकियों की सफाई और टैंकर संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई