खनियाधाना के ऋषभ सोनी बने अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के शिवपुरी जिला उपाध्यक्ष
संगठन ने जारी किया नियुक्ति पत्र, राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने दी बधाई
समाज की एकता और युवाओं की सहभागिता बढ़ाने का लिया संकल्प
अतुल जैन
खनियाधाना। खनियाधाना के युवा समाजसेवी ऋषभ सोनी स्वर्णकार को अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.) का शिवपुरी जिला उपाध्यक्ष (मध्य प्रदेश) नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा सदस्यता एवं नियुक्ति प्रमाण-पत्र जारी कर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
ऋषभ सोनी की नियुक्ति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक वर्मा स्वर्णकार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ स्वर्णकार, प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल सोनी स्वर्णकार और जिला अध्यक्ष अंशुल सोनी ने शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया।
पदाधिकारियों ने कहा कि ऋषभ सोनी जिले में संगठन को मजबूत करने, सामाजिक एकता बढ़ाने और समाजहित की गतिविधियों को नई गति देंगे। उनकी युवा ऊर्जा और समाजसेवा के अनुभव से जिले में संगठन का विस्तार होगा।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सोनी ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के संविधान का पालन करते हुए कार्य करेंगे।
ऋषभ सोनी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज की एकता को मजबूत करना, शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना, सामाजिक उत्थान के लिए काम करना और युवाओं की संगठन में सहभागिता बढ़ाना है। वे समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद और समाजहित के कार्यक्रमों को जिले में आगे बढ़ाएंगे।
ऋषभ सोनी की नियुक्ति की खबर से स्वर्णकार समाज में खुशी की लहर है। समाज के पदाधिकारियों, समाजजनों, शुभचिंतकों और मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवा नेतृत्व के संगठन में आने से समाज की नई पीढ़ी को भी जुड़ने का अवसर मिलेगा और समाज की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा।

