किसान हित में हुंकार: लखनऊ की बदहाल सड़कों और अवैध कब्जों को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

  • Share on :

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) द्वारा जनहित एवं किसान हित से जुड़ी विभिन्न गंभीर समस्याओं को लेकर आज जिलाधिकारी, लखनऊ को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं  हुआ तो बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जनपद लखनऊ के ग्राम जेहटा, सैथा, दशहरी, मीरखेड़ा, टाड़खेड़ा सहित कई गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। 
सड़कों की दुर्दशा, जलभराव, पेयजल संकट, अवैध कब्जे, स्ट्रीट लाइट की कमी, नाली व पुलिया की खराब स्थिति जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिससे 
ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में विशेष रूप से ग्राम जेहटा व सैथा में सड़क व नाली निर्माण, मीरखेड़ा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने, टाड़खेड़ा में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, बुद्धेश्वर क्षेत्र में चोरी की घटना में लंबित कार्रवाई, तथा विभिन्न गांवों में स्ट्रीट लाइट व पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके साथ ही थाना बख्शी का तालाब क्षेत्र  में हुए विवाद में निष्पक्ष कार्रवाई एवं द्वितीय पक्ष की FIR दर्ज करने तथा हयात नगर में लंबित नपाई कार्य को तत्काल पूरा कराने की भी मांग की गई।
संगठन ने प्रशासन को 15 दिन का समय  देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) व्यापक स्तर पर धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन करने के  लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री रफीक लंबू जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री निजाम गाजी जी, जिला अध्यक्ष लखनऊ श्री नागेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष लखनऊ वसीम  अंसारी जी, सुश्री विजय लक्ष्मी जिला उपाध्यक्ष महिला सभा जी, श्री सचिन यादव जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जी, श्री रामलखन यादव जी, श्री महेश विश्वकर्मा जी, श्री अनिमेष सिंह जिला सचिव हरदोई  जी, श्री रिंकू यादव जी, श्री अभिषेक सिंह जी, लवकुश , नीरज, वीरेंद्र, पंकज, मिलन , महफूज, नवाब, आदि सैकड़ों की संख्या में किसान साथी उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) ने कहा कि किसानों एवं आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मोहम्मद आसिफ रिपोर्ट लखनऊ

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper