रोहित इंटरप्राइजेस के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व पर 300 किलो खिचड़ी प्रसाद का वितरण

  • Share on :

सह संपादक-अनिल चौधरी
इंदौर। रोहित इंटरप्राइजेस  नायता मुण्डला नेमावर रोड़ इंदौर के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व पर खिचड़ी प्रसादी वितरण एवं जलसेवा आयोजन किया गया... आयोजक  रोहित एरन बताया कि यह आयोजन का द्वितीय वर्ष है, हमें भक्तों को प्रसादी वितरण कर अत्यंत खुशी का अनुभव हो रहा है... 
रोहित एरन मीडिया से चर्चा में कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हजारों की संख्या में शिव भक्त देव गुराडिया स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए जाते हैं ऐसे सभी भक्तों की सेवा करने का अवसर हमें खिचड़ी प्रसाद वितरण के माध्यम से मिल रहा है और इसीलिए हम तन-मन-धन के साथ शिव भक्तों की सेवा करते हुए उन्हें खिचड़ी प्रसाद का वितरण कर रहे हैं... आज लगभग 300 किलो खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। भोला पंचोली ने बताया कि खिचड़ी निर्माण में क्वालिटी के साथ ही शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस दौरान भक्तों के लिए जल वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।वही सत्यम प्रॉपर्टी नेमावर रोड इंदौर द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया.. सत्यम प्रॉपर्टी के संचालक  रिंकू ठाकुर ने बताया कि यह आयोजन का पहला वर्ष है किंतु हमें भक्तों को प्रसादी वितरण कर अत्यंत खुशी का अनुभव हो रहा है... नीलू ठाकुर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हजारों की संख्या में शिव भक्त देव गुराडिया स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए जाते हैं ऐसे सभी भक्तों की सेवा करने का अवसर हमें खिचड़ी प्रसाद वितरण के माध्यम से मिल रहा है और इसीलिए हम तन-मन-धन के साथ शिव भक्तों की सेवा करते हुए उन्हें खिचड़ी प्रसाद का वितरण कर रहे हैं.. श्री ठाकुर ने बताया कि खिचड़ी निर्माण में क्वालिटी के साथ ही शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस दौरान भक्तों के लिए जल वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।पवनपुरी कॉलोनी पालदा नाका चौराहा पर शनि मंदिर के पास भय्यू प्रजापत मित्र मंडल की अगुवाई में 1700 लीटर ठंडाई प्रसाद का वितरण किया गया... काकू प्रजापत ने बताया किमहाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हजारों की संख्या में शिव भक्त देव गुराडिया स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए जाते हैं ऐसे सभी भक्तों की सेवा करने का अवसर हमें ठंडाई प्रसाद वितरण के माध्यम से मिल रहा है और इसीलिए हम तन मन धन के साथ शिव भक्तों की सेवा करते हुए उन्हें ठंडाई प्रसाद का वितरण कर रहे हैं... ठंडाई प्रसाद वितरण का यह 22वां वर्ष है। 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper