रोहतक में हैवानियत: 19 साल के युवक की गला घोंटकर हत्या, फिर पत्थर से सिर कुचला और खाल उतारी

  • Share on :

महम (रोहतक)। दो दिन पहले शादी में दोस्तों संग पैसे बटोरने गए जिले के गांव फरमाणा खास के मोहित (19) की पहले बेरहमी से गला घोंटकर हत्या की फिर पत्थर से कूचकर सिर धड़ से अलग कर दिया। शनिवार सुबह आठ बजे गेहूं के खेत में क्षत-विक्षप्त हालत में शव मिला है।
युवक का सिर धड़ के पास ही पड़ा मिला है। सिर की खाल उतरी हुई थी। चेहरे से एक आंख गायब तो दो दांत टूटे मिले। पुलिस ने एक हत्यारोपी गांव के ही युवक मंगल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा किया है कि दो माह पहले आरोपी से हुए झगड़े का बदला लिया है।
पिता वकील उर्फ बनिया ने गांव के ही चार युवकों पर बेटे की हत्या का शक जताया है। वारदात के बाद से अन्य आरोपी घर से लापता हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें अपराध जांच शाखा प्रथम व द्वितीय, स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ और महम थाना पुलिस की गठित कर दी हैं जो दबिश दे रही हैं।
पुलिस के मुताबिक, फरमाणा खास गांव निवासी वकील उर्फ बनिया ने शुक्रवार शाम महम पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया कि उनके पांच बच्चे, तीन बेटियां व दो बेटे हैं। बड़ी बेटी से छोटा मोहित 26 मार्च की शाम करीब छह बजे घर पर कहकर गया था कि वह शादी में पैसे बटोरने जा रहा है।
इसके बाद जब बेटा घर नहीं लौटा तो गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच शनिवार सुबह गांव से बाहर फरमाणा बादशाहपुर निवासी साधु के गेहूं के खेत में मोहित का शव मिला। खेत मालिक ने गांव के सरपंच सोमबीर को घटना की सूचना दी। सोमबीर ने पुलिस के साथ फरमाणा खास गांव में घटन की सूचना दी।
वारदात के बाद महम थाना प्रभारी रवींद्र व एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं और जांच की। मुंह के बल गिरे मोहित का गर्दन से अलग हुआ सिर साइड में पड़ा था। आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। युवक के सिर की खाल तक उतरी मिली। चेहरे से एक आंख गायब और दो दांत भी टूटे मिले। युवक की कमर पर धारदार हथियार के निशान थे।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper