”भारतीय संस्कृति में निहित, मातृ और पिता का पूजन हमारी सांस्कृतिक विचारधारा का पर्व बना  - डॉ भरत शर्मा”

  • Share on :

“मातृ पिता पूजन दिवस” राष्ट्रीय संस्थान संत आसाराम गुरुकुल द्वारा देशभर में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। इंदौर के दशहरा मैदान में आयोजित समारोह में सैकड़ों की संख्या में नौनिहाल ने अपने माता पिता का पूजन कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता और भारतीय संस्कृति में मातृ देवो भव:, पितृ देवो भव: के संस्कार को पूर्ण करने का सार्थक प्रयास किया। उक्त अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पधारे डॉ. भरत शर्मा (सदस्य - संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) ने इस आयोजन पर बधाई देते हुए कहा की यह गौरतलब है कि १४ फरवरी को जब आधुनिकता के आडंबर में प्रेम पर्व के नाम पर फूहड़ता दिखाई देती है ऐसे समय में इस दिन मातृ- पितृ पूजन का प्रकल्प हमे अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत सहेजने का प्रकल्प और श्रद्धा का पर्व बन जाता है। शिक्षण ग्रहण कर छात्र तो बनाये जा सकते है पर श्रवण कुमार जैसे गुण अंकुरित करने के लिए ऐसे आयोजन एक महत्ती भूमिका निभाते है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने का स्वप्न ऐसे ही संस्कारों की नीव से मजबूत होता दिखाई देता है।
उक्त अवसर पर गुजरात से पधारे संत रामा महाराज ने उद्बोधन में कहा कि सच्चा प्रेम त्याग, मर्यादा और सम्मान में निहित होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पाश्चात्य प्रभाव से दूर रहकर भारतीय संस्कारों को अपने जीवन में अपनाएँ। मंच से मंत्रोच्चार और वैदिक पद्धति से पालकों का विधि विधान से पूजन उनके बच्चों द्वारा करवाया।
कार्यक्रम में पधारे सद्गुरु माऊली दत्त संत डॉ. अन्ना महाराज ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विश्व भर में किए जाने चाहिए जिससे भारतीय संस्कृति की पैठ सब जगह पहुचाई जा सके।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई और संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ कर की गई। झाँसी रानी का शौर्य, माता पिता पर काव्य, गीतऔर नाट्य जिसमें रामायण की प्रस्तुति सभा को भावुक कर गई। विशेष रूप से बिहार से पधारे अतिथि श्री आशुतोष झा, समाज सेवी श्री वीरेंद्र पुराणिक जी गुरमुख दास जी, दयालदास जी, कमल पूरी महाराज जी, गणेश गोस्वामी जी तथा माधव दास जी झा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मातृ-पितृ सेवा को सर्वोच्च धर्म बताया। 
कार्यक्रम में अतिथि स्वागत श्री महेश पटेल, श्री पंकज बुलानी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper