मास्टर माइंड स्कूल में पढ़ाई जारी रखेंगे RTE के बच्चे

  • Share on :

RTE मामले में कलेक्टर सख़्त, स्कूल प्रबंधन को निर्देश
राजेश धाकड़
इंदौर। मास्टर माइंड स्कूल, बिचौली मर्दाना में आरटीई (Right to Education) के अंतर्गत अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई से जुड़े मामले में जिला प्रशासन ने सख़्त रुख अपनाया है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के परिजन जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई कि स्कूल प्रबंधन बच्चों की नियमित पढ़ाई नहीं करा रहा है तथा उन्हें स्कूल से बाहर करने का दबाव बना रहा है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की सख़्ती के बाद स्कूल संचालक ने आरटीई के अंतर्गत पढ़ रहे सभी बच्चों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखने पर सहमति जताई।
कलेक्टर के हस्तक्षेप और त्वरित कार्रवाई से परिजनों में संतोष और खुशी का माहौल देखने को मिला। परिजनों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए यह निर्णय बेहद महत्वपूर्ण है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper