कोलकाता में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर हंगामा, बीजेपी और टीएमसी समर्थकों में टकराव

  • Share on :

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर शुक्रवार आधी रात को हंगामा हुआ. BJP और TMC समर्थकों के बीच टकराव की खबर है. TMC ने आरोप लगाया कि BJP समर्थकों ने अभिषेक बनर्जी के घर पर पत्थरबाजी की.
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की. इस दौरान अभिषेक बनर्जी और पुलिस के बीच भी तीखी बहस हुई. इसके बाद सांसद कुछ देर के लिए अपने आवास के बाहर धरने पर बैठ गए.
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि सुबह करीब 2 बजे उनके घर पर हमला किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP के लोगों ने उनके आवास को निशाना बनाया और यह सब कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में हुआ. उन्होंने पत्थरबाजी के साथ फायरिंग का भी आरोप लगाया है.
अभिषेक ने अपनी पोस्ट में कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि दोनों अदालतें इस मामले में मूक दर्शक बनी हुई हैं. साथ ही उन्होंने घटना से जुड़े वीडियो जल्द साझा करने की बात कही.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper