भगवान वाल्मीकि आश्रम पंचकुईया में संत श्री कृष्ण विद्यार्थी गिरी जी का सम्मान

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव 
नई दिल्ली। भगवान वाल्मीकि आश्रम, पंचकुईया दिल्ली में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर एवं राष्ट्रीय संत ‘एक तू ही जयगुरुदेव’ सद्गुरु स्वामी श्री अरुणानंद जी महाराज साहेब द्वारा जगतगुरु वाल्मीकि पीठ 1008 श्री कृष्ण विद्यार्थी गिरी जी महाराज का सम्मान किया गया।

स्वामी श्री अरुणानंद जी महाराज साहेब ने सम्मान स्वरूप श्री कृष्ण विद्यार्थी गिरी जी महाराज को शाल एवं कलम-डायरी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान संत-महात्माओं ने एक-दूसरे का आशीर्वाद प्राप्त किया और सामाजिक एवं धार्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं संत समाज ने दोनों संतों का आशीर्वाद लिया। भगवान वाल्मीकि आश्रम परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper