संजय राउत ने दिया अल्बानिया का हवाला: कहा- 'भ्रष्टाचार और न्यायपालिका पर गुस्से से लें सबक, भारत भी सीखे'
नई दिल्ली। शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अल्बानिया में सरकार के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शनों का हवाला देते हुए भारत को भी इससे सबक लेने की नसीहत दी है। उन्होंने मराठी में किए गए अपने ट्वीट में दावा किया कि अल्बानिया में लोग भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे प्रधानमंत्री को न्यायपालिका से मदद मिलने से नाराज हैं। इसी गुस्से में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संस्थानों को निशाना बनाया। राउत ने कहा कि सभी देशों को इन घटनाओं से सीखना चाहिए, खासकर भारत को। इतना ही नहीं, संजय राउत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अल्बानिया के सुप्रीम कोर्ट में आग की लपटें उठती दिख रही हैं।
शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अल्बानिया की घटनाओं का हवाला देकर भारत को भी इससे सबक लेने की बात कही है। उन्होंने मराठी में लिखा, "अल्बानिया में लोगों ने सुप्रीम कोर्ट को जला दिया। जनता इसलिए गुस्से में थी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट एक भ्रष्ट प्रधानमंत्री की मदद कर रहा था। प्रदर्शनकारियों ने संसद, सरकारी दफ्तरों और मंत्रियों के घरों पर भी हमला किया। हर देश को इन घटनाओं से सबक लेना चाहिए। खासकर भारत को।"
साभार लाइव हिन्दुस्तान

