इंदौर के दशहरा मैदान में होगा संक्रांति महोत्सव का आयोजन, महापौर भार्गव रहेंगे मौजूद

  • Share on :

इंदौर। संक्रांति के कार्यक्रमों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और शहर में कई संस्थाओं और संगठनों के साथ इन्हें मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर का सबसे विशाल आयोजन दशहरा मैदान पर रखा गया है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने तथा इन्हें वर्तमान पीढ़ी में चलायमान बनाए रखने के उद्देश्य से मित्र संक्रांति महोत्सव Sankranti 2024 का आयोजन 14 जनवरी 2024 रविवार को दशहरा मैदान इंदौर में किया जा रहा है। आयोजन में सुबह 10 बजे से पतंगबाजी महोत्सव होगा। इसके अंतर्गत पतंगबाजी (स्वदेशी धागे से) होगी। इसके साथ कई परंपरागत खेलों के अनूठे समागम का आयोजन भी होगा। दोपहर 12 बजे से “हल्दी-कुमकुम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर पतंग एवं रिफ्रेशमेंट उपलब्ध रहेंगे। पतंग उड़ाने के लिए देसी धागा (मांजा) स्वयं का लाना होगा। सशुल्क नाश्ते के काउंटर भी उपलब्ध रहेंगे। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस सक्रांति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper