एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल में संतोष तोमर राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

  • Share on :

एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल की महिला विंग में संतोष तोमर को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। संगठन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से महिला विंग को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संतोष तोमर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। सभी सदस्यों ने उन्हें संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper