महेश्वर-उज्जैन कावड़ यात्रा का सर्वधर्म संघ ने किया भव्य स्वागत

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर में महेश्वर से उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार तक जा रही कावड़ यात्रा का संस्था सर्वधर्म संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न धर्मों के लोगों ने पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का अभिनंदन किया। वहीं क्षेत्र क्रमांक-3 के विधायक गोलू शुक्ला को महाकाल का फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रिंस यशवंत रोड पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सर्वधर्म संघ के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने कावड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
 संस्था अध्यक्ष मंजूर बैग ने कहा कि सर्वधर्म संघ का उद्देश्य सभी धर्मों को साथ लेकर चलना और समाज में भाईचारे का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का भी संदेश देती है।
इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला को महाकाल का फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रियाज़ खान, सूफी संत माहिर शाह वारसी, फहीम खान, रवीश पचोरिया, विनोद फुलवादिया, वसीम खान, फैजान बैग, एडवोकेट समीर बैग, मक्कू पहलवान, सोहेल पठान, गोलू शेख, हाजी रिजवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper