हूती हमलों को रोकने के लिए सऊदी का 'सीजफायर प्लान', ईरान से की बातचीत

  • Share on :

नई दिल्ली. सऊदी अरब में हूती हमले बीते कई दिनों से जारी है. खाड़ी क्षेत्र के राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने हूतियों के साथ सीज़फायर पर बातचीत करने के लिए अचानक ईरान की यात्रा की. इस बातचीत का मकसद ही हूतियों के हमलों को रुकवाना है. 
सूत्रों का दावा है कि इस समझौते के तहत सऊदी अरब ईरान के जरिए हूतियों को 1 अरब डॉलर का ऑफर देगा. सूत्रों के मुताबिक, सऊदी रक्षा मंत्री यह रकम अपने साथ 'हरक्यूलिस' सैन्य परिवहन विमान में लेकर तेहरान पहुंचे थे. हालांकि, सऊदी अरब के किसी भी अधिकारी ने इस तरह के लेन-देन की पुष्टि नहीं की है. 
यह बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब हूती लगातार सऊदी अरब की तेल सुविधाओं को निशाना बना रहे हैं. सऊदी रक्षा मंत्री का यह दौरा मक्का रक्षा समझौते में सऊदी अरब के साझेदारों ने आयोजित किया था. बातचीत में तुर्की के खुफिया प्रमुख इब्राहिम कलिन और पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी शामिल हैं.
इस समझौते के बावजूद पाकिस्तान, तुर्की सऊदी अरब को कोई ठोस मदद नहीं दे पाए हैं. उन्होंने सिर्फ अपने सैन्य सलाहाकर भेजे और कोई अतिरिक्त सैन्य बल नहीं भेजा. हालांकि मक्का समझौते में यह प्रावधान है कि अगर किसी सदस्य देश पर हमला होता है तो बाकी सदस्य देश उसे सैन्य सहायता देंगे. 
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper