सऊदी-हूती संघर्ष: 7 बड़े शहरों पर मंडराया हमलावर हूतियों का साया, अलर्ट जारी

  • Share on :

रियाद. सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है. हूती लगातार सऊदी के कई इलाकों को निशाना बनाने का दावा कर रहे हैं. दूसरी तरफ सऊदी भी यमन में हूती ठिकानों पर हमले कर रहा है.
इस बीच सऊदी के 7 शहरों में खतरे का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें मक्का और जेद्दा जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं. सऊदी अरब में 7 शहरों में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है. इनमें मक्का, जेद्दा, यानबू, अब्हा, जाजान, अलउला और ताइफ शामिल हैं. 
यानबू खास तौर पर अहम है. यह लाल सागर के किनारे स्थित सऊदी का प्रमुख तेल बंदरगाह है. यहां से बड़ी मात्रा में तेल की ढुलाई होती है. जाजान और अब्हा जैसे दक्षिणी इलाके भी पहले हूती हमलों का निशाना बन चुके हैं.
इन अलर्ट का मतलब यह नहीं है कि इन सभी शहरों पर हमला हो चुका है. सऊदी अधिकारियों ने क्षेत्र में संभावित खतरे को लेकर अलर्ट रहने की अपील की है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper