शनिवार की छुट्टी में भी 'एक्शन' में एसडीएम पारा स्वास्थ्य केंद्र और पीथमपुर स्कूल का किया निरीक्षण

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ। शासन द्वारा शनिवार को अवकाश घोषित होने के बावजूद एसडीएम महेश मंडलोई फील्ड में उतरे। उन्होंने दोपहर में पारा क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रास्ते में प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
एसडीएम महेश मंडलोई ने अपने दौरे की शुरुआत पारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ थी।ओपीडी में कुल 115 मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। वार्डों में 14 मरीज भर्ती पाए गए। एसडीएम ने वार्डों का भ्रमण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

सर्पदंश के मरीजों का सफल इलाज, डॉ. डोडवे से ली रिपोर्ट-
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने डॉ. के.एस. डोडवे से पिछले तीन महीनों में सामने आए सर्पदंश के मामलों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सभी मामलों में मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें स्वस्थ घर भेजा गया है।मई माह में आम्बाखेड़ा निवासी 8 वर्षीय अनिल पिता सीतू को भर्ती किया गया, जो इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गया।
 जून माह में सर्पदंश का कोई भी मामला सामने नहीं आया। जुलाई में दो मरीज भर्ती हुए। 8 जुलाई को 9 वर्षीय गिरिराज पिता महेंद्र निवासी पारा और 21 जुलाई को 35 वर्षीय कांजी पिता वालिया निवासी झुमका को लाया गया था। दोनों को सफल उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हाई रिस्क गर्भवतियों के फॉलोअप के सख्त निर्देश-
एसडीएम ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि जुलाई माह में कुल 28 गर्भवती महिलाओं को रेफर किया गया था, जिनमें से अधिकांश गंभीर एनीमिया का शिकार थीं। एसडीएम ने इन सभी महिलाओं के स्वास्थ्य का लगातार फॉलोअप लेने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा और एक माह में शुरू होगा 'सीएनसी'-
अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसडीएम ने अस्पताल में उपलब्ध एम्बुलेंस और जननी एक्सप्रेस की स्थिति की जानकारी ली। वहीं जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
 निर्माणाधीन प्रसूति वार्ड-
एसडीएम ने निर्माणाधीन 20 बैड के प्रसूति वार्ड का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह सेंटर मात्र एक महीने के भीतर शुरू कर दिया जाएगा।

प्राथमिक शाला पीथमपुर में परखी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता-
स्वास्थ्य केंद्र के बाद, वापसी के रास्ते में एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय पीथमपुर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बच्चे स्कूल में भोजन कर रहे थे। एसडीएम ने बच्चों के बीच जाकर उनसे खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की। जांच में पाया गया कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही मध्याह्न भोजन परोसा जा रहा था, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
यह दौरा इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर बेहद गंभीर है और अवकाश के दिनों में भी इन पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper