खनियाधाना थाने का एसडीओपी ने किया औचक निरीक्षण

  • Share on :

रात्रि गश्त और रजिस्टरों की जांच कर दिए निर्देश
अतुल जैन 
खनियांधाना। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा ने 15-16 अगस्त की दरम्यानी रात्रि थाना खनियाधाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओपी शर्मा ने थाने में रात्रि गश्त में लगे पुलिस बल की उपस्थिति जांची। थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन कर लंबित कार्यवाहियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में पाया गया कि रात्रि दफ्तर ड्यूटी में प्रधान आरक्षक हीरासिंह उपस्थित थे। थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे। हवालात में कोई बंदी नहीं था। थाना परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। थाना क्षेत्र में माइक्रो बीट प्रणाली लागू पाई गई।
एसडीओपी ने रात्रि गश्त में लगे बल को सतर्कता से गश्त करने, वारंट तामीली जल्द कराने, अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करने, सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण और थाने पर लंबित अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
एसडीओपी ने कहा कि रात्रि गश्त अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper