जिले में स्‍व-गणना शुरू, घर बैठे ऑनलाईन भरें परिवार का विवरण

  • Share on :

कलेक्‍टर ने की जिलेवासियों से ऑनलाईन स्‍व-गणना फॉर्म भरने की अपील
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा
कटनी । कलेक्टर  आशीष तिवारी ने गुरूवार को ‘स्व-गणना’ पोर्टल पर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज की। कलेक्टर श्री तिवारी ने स्‍व-गणना पोर्टल पर मोबाइल नंबर एवं कैप्चा के माध्यम से पंजीकरण किया। ओटीपी सत्यापन के बाद उन्होंने लॉगिन कर परिवार से संबंधित सभी आवश्यक विवरण डिजिटल रूप से दर्ज किया। जानकारी सबमिट करने के पश्चात उन्हें ‘H’ से प्रारंभ होने वाली 11 अंकों की विशिष्ट स्व-गणना आईडी प्राप्त हुई, जिसे उन्होंने सुरक्षित रख लिया।
कलेक्टर ने बताया कि इस आईडी के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया और अधिक सरल एवं सुगम हो जाएगी। 1 मई से 30 मई के बीच जब प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे, तब नागरिकों को केवल यह आईडी बतानी होगी, जिससे पहले से भरी गई जानकारी का सत्यापन करने में सुविधा होगी और समय की बचत होगी।
जिले में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन स्व-गणना का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसके पश्चात 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण की प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल माध्यम से की जाएगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper