सेना का जवान दे रहा था आईएसआई को खुफिया जानकारियां, गिरफ्तार

  • Share on :

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस ने बीते सप्ताह सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया था। उसपर आरोप है कि वह एक ड्रग स्मग्लर के साथ मिलकर पाकिस्तानी आईएसआई के लिए काम कर रहा था। उसने चंडीमंदिर स्थित पश्चिमी कमांड हेडक्वार्टर से सेना के बारे में कई खुफिया जानकारियां निकालकर ड्रग तस्कर को दी थी। आरोपी सिपाही का नाम मनप्रीत शर्मा हैष पटयाला पुलिस ने उसे भापाल से गिरफ्तार किया था जहां वह स्ट्राइक कोर में पोस्टेड था। 
सूत्रों का कहना है कि वह पहले वेस्टर्न कमांड में काम करता था और उसके पास कई कंप्यूटरों का भी ऐक्सेस था। इसी दौरान उसने खुफिया जानकारियों को जुटा लिया और एक ड्रग तस्कर अमरीक सिंह को दे दीं। पटियाला पुलिस के साथ मिलकर आर्मी इस बात की जांचपड़ताल करने में लगी है कि आखिर कौन सी जानकारियां लीक की गई है। इसके अलावा जवान को कंप्यूटर का ऐक्सेस कैसे मिला। 
जानकारी के मुताबिक बीते कई दिनों से आर्मी के वेस्टर्म कमांड में सारे कंप्यूटरों और इसके अलावा डिस्क, पेनड्राइव में स्टोर डेटा का ऑडिट किया जा रहा है और पता लगाने की कोशिश हो रही है कि जो जानकारियां लीक हुई हैं वे कितनी संवेदनशील हो सकती हैं। इसको लेकर कई अधिकारियों से पूछताछ भी हो रही है। यह भी पता चला है कि नई दिल्ली स्थित सेना के मुख्यालय से इस मामले में वेस्टर्न कमांड से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। 
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper