वरिष्ठ पत्रकार अरशद अली बने ‘प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ’ के प्रदेश महासचिव

  • Share on :

पत्रकार हितों की आवाज को मिली नई मजबूती, शिवपुरी में खुशी की लहर
शिवपुरी जिले के वरिष्ठ पत्रकार अरशद अली को राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पूरे मीडिया जगत में खुशी और उत्साह का माहौल है। पत्रकार हितों और उनके कल्याण के लिए कार्यरत राष्ट्रीय संगठन प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए अरशद अली को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। उनकी इस नियुक्ति को पत्रकारिता जगत के लिए सम्मान और गौरव का विषय माना जा रहा है।

वर्तमान में वंदे भारत टीवी न्यूज़ चैनल में क्राइम ब्यूरो चीफ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे अरशद अली लंबे समय से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर आम जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया है। यही कारण है कि उनकी मेहनत, ईमानदारी और सक्रिय पत्रकारिता को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया की सहमति से की गई है। नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अरशद अली का कार्यकाल 20 मई 2026 से 1 मई 2027 तक प्रभावी रहेगा। नियुक्ति की प्रतिलिपि जनसम्पर्क विभाग और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

संगठन द्वारा जारी पत्र में उम्मीद जताई गई है कि अरशद अली प्रदेश स्तर पर पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए मजबूती से कार्य करेंगे। साथ ही वे संगठन को मजबूत बनाने, नए पत्रकार साथियों को जोड़ने और समाजसेवी लोगों को संगठन से जोड़कर पत्रकार एकता को नई दिशा देंगे।

अरशद अली की नियुक्ति के बाद शिवपुरी सहित पूरे क्षेत्र के पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वार्ड क्रमांक 29 साईसपुरा मस्जिद के पास निवास करने वाले अरशद अली को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और संघर्षशील व्यक्तित्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

मीडिया जगत के लोगों का मानना है कि अरशद अली जैसे कर्मठ और जमीनी पत्रकार को यह जिम्मेदारी मिलना न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और मेहनत का सम्मान है, बल्कि यह पूरे शिवपुरी जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने हमेशा पत्रकारिता को सेवा और समाजहित का माध्यम माना है तथा हर परिस्थिति में सच को सामने लाने का साहस दिखाया है।
क्षेत्र के लोगों ने विश्वास जताया है जकि अरशद अली अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हुए पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।
सतीश परिहार 9399215234

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper