वरिष्ठ व्याख्याता प्रकाश चौधरी ने संभाला खकनार उत्कृष्ट विद्यालय का कार्यभार, विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

  • Share on :

महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खकनार में प्रकाश चौधरी ने प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
पदभार ग्रहण के अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य रवींद्र महाजन, ठाकुर सर, एकनाथ चौधरी सर, किशोर जाधव सर,  ललित महाजन सर,  यशवंत पूर्णवासी सर सहित अन्य शिक्षकों, शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से श्री चौधरी को इस नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गईं।
उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि श्री चौधरी के अनुभव, मधुर व्यवहार एवं कुशल मार्गदर्शन से विद्यालय को एक नई दिशा मिलेगी और शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में और अधिक उत्कृष्टता आएगी। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और शिक्षा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।
कार्यक्रम के दौरान समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने श्री चौधरी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें नवीन पदभार के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper