छात्रावास परिसर में बाहरी लोगों की आवाजाही पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
सवादता :- पुनीत सेनखालवा/खार। तहसील खालवा अंतर्गत ग्राम खार स्थित छात्...
नई दिल्ली। दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन इलाके के मयूर विहार फेज-3 में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये हत्याकांड सुबह 5 बजे के करीब हुआ। युवक को लाठी और डंडे से पीट-पीटकर मारा गया है। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है और जांच कर रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
इस घटना में एक चश्मदीद गवाह (सिक्योरिटी गार्ड नंदलाल यादव) का कहना है, "मैंने सुबह 4 बजे कुछ लोगों को देखा था। वे लोग मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। वे दो लोग थे।"
साभार अमर उजाला
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई