ग्रेटर नोएडा में सनसनी: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतकों में 3 मासूम भी शामिल
ग्रेटर नोएडा में सनसनी: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतकों में 3 मासूम भी शामिलनोएडा। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान महेश (36), उनकी पत्नी ललिता (34), बेटा लड्डू (12), बेटी मिस्टी (8) और सबसे छोटी बेटी साक्षी (4) के रूप में हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
साभार अमर उजाला

