सेवा संकल्प अभियान  : सेवा ज्योति संकल्प यात्रा कल, मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निकलेगी बाइक रैली

  • Share on :

प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता लाभार्थियों को साथ लेकर बाइक पर सवार होकर विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड पहुंचेंगे 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा ज्योति यात्रा में वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे 
विकसित भारत का संकल्प दिलाएंगे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखरजी हरी झंडी दिखाकर सेवा ज्योति यात्रा को विधानसभा क्षेत्रों के लिए  रवाना करेंगे 
इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सेवा ज्योति संकल्प यात्रा कार्यक्रम के संयोजक विधायक रमेश मेंदोला, सचिन बंसल, मुकेश मंगल, सौगात मिश्रा निखिल सोनी, भूपेंद्र चौहान और भरत खस ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की जनसेवा, जनकल्याण और सुशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा ज्योति संकल्प यात्रा 07 अक्टूबर को निकाली जाएगी। विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे। विजय नगर से यात्रा को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चन्द्रशेखर जी हरी झंडी दिखाकर विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना करेंगे। 

सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता एवं लाभार्थी बाइक पर सवार होकर "विकसित भारत संकल्प सभा" में पहुंचेंगे 

नेताओं ने बताया कि आज 07 अक्टूबर को प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता अपनी अपनी बाईकों पर लाभार्थियों को साथ लेकर विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड पर पहुंचेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता यहां एकत्रित होंगे। 

वर्चुअली जुड़ेंगे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 

सुबह 9 बजे आईडीए ग्राउंड पर एकत्रीकरण के पश्चात विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गयी है, सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सभा को संबोधित करेंगे एवं विकसित भारत का संकल्प दिलाएंगे। उसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर सेवा ज्योति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का रथ आगे रहेगा, उसके पीछे एक कार्यकर्ता मशाल लेकर चलेगा और कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर अपनी अपनी विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए सेवा ज्योति यात्रा लेकर पहुंचेंगे। 

"सेवा ज्योति मशाल" डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी प्रतिमा पर होगी स्थापित" 
नेताओं ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में लगाई गई धारा 370 को हटाने के लिए कश्मीर तक यात्रा निकाली थी, उनके इस संकल्प को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर एतिहासिक कार्य किया है इसलिए मोदी जी के संबोधन एवं विकसित भारत के संकल्प के पश्चात आईडीए ग्राउंड से "सेवा ज्योति मशाल" लेकर कार्यकर्ता पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचेंगे। यहाँ विशाल ज्योति मशाल स्थापित की जाएगी।

"विधानसभावार बनाए गए हैं ब्लॉक"

विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता के लिए अलग अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। मंच के दायी ओर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1, 5, 3, देपालपुर और महू के कार्यकर्ता की बैठक व्यवस्था रहेगी। बाई ओर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2, राऊ, 4 और सांवेर के कार्यकर्ता बैठेंगे। 

पार्किग की व्यवस्था इस प्रकार है
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से आने वाले कार्यकर्ता  अपने वाहन झोन क्रमांक 8 के पास सर्विस रोड पर, विधानसभा-2 के कार्यकर्ता मेघदूत गार्डन सर्विस रोड, विधानसभा-3 के कार्यकर्ता सजनप्रभा गार्डन के पास, विधानसभा-4 और राऊ के कार्यकर्ता पुराने आरटीओ, विधानसभा-5 के कार्यकर्ता रेडिसन होटल के पास सर्विस रोड, सांवेर के कार्यकर्ता गुजराती इनोवेटिव कॉलेज के पास, देपालपुर और महू के कार्यकर्ता मंगल सिटी के पास सर्विस रोड़ पर अपने वाहन पार्क करेंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper