नशा मुक्ति के लिए सेवा सेतु समिति का जनजागरूकता अभियान, नागरिकों ने लिया संकल्प

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
इंदौर। सेवा सेतुः शिक्षा एवं जन कल्याण समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रैफिक जागरूकता एवं नशा मुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। समिति का उद्देश्य समाज को जागरूक कर स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है।

इसी कड़ी में आज कोटी-कोटि चौराहा पर नशा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

अभियान में उपस्थित अनेक नागरिकों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया तथा नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर ही नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

वहीं शहर अध्यक्ष हिमांशु यादव ने कहा कि समिति भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रैफिक नियमों के पालन और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक अभियानों को निरंतर जारी रखेगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा सके।

"इस अवसर पर मुख्य रूप से रविकांत मिश्रा, संजय तिसगांवकर, योगेश शुक्ला, मनीष शिंदे, परमजीत मेकन, अंतर सिंह राजपूत, आशीष शुक्ला, देवराज विश्वकर्मा, रवि वर्मा, राजेश परमार, सुनील सोलंकी, कैलाशचंद्र देवालिया, सुनील रावल, मोहन खांडे, नितिन यादव, पंकज जगवानी, निखिल डांगी उपस्थित थे।"कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper