दनादन 7 गोलियां और बाल-बाल बचे टाइगर': फायरिंग मामले में ताबड़तोड़ एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली. टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी को कोटा में गिरफ्तार कर लिया गया है. रेलवे कॉलोनी थाना इलाके से आरोपियों को पकड़ा गया. हालांकि कोटा शहर की पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की. इसके बाद एक आरोपी महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर से पकड़ा गया. 16 घंटों के अंदर-अंदर पुलिस ने चार संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
टाइगर श्राफ हमले के मामले में कुल तीन लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है. उन्हें कोटा रेलवे कॉलोनी से पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि तीनों मुंबई से ट्रेन पकड़कर निकले थे. पुणे मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में उनकी होने की सूचना दी गई थी. तीनों आरोपियों में से एक बिहार का रहना वाला है.
18 अक्टूबर की शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ जुहू के फुटबॉल मैदान से निकलकर अपनी गाड़ी से जा रहे थे. तब वहां उनके फैंस की काफी भीड़ मौजूद थी. इसी में कुछ अज्ञात हमलावर वहां घुस गए, और एक्टर की गाड़ी पर दनादन 7 गोलियां फायर कीं. इसमें टाइगर बाल-बाल बचे, मगर उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. टाइगर के साथ उस वक्त एक्टर करणवीर मेहरा और अभिषेक बजाज भी थे, जिनकी गाड़ियां उनके पीछे चल रही थीं.
साभार आज तक

