हुबली में शर्मनाक: 13 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, तीन नाबालिग लड़के हिरासत में

  • Share on :

हुबली। कर्नाटक के हुबली में एक 13 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को हुबली में यौन उत्पीड़न के आरोप में 14 से 15 वर्ष की उम्र के तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़कों ने लड़की के साथ एक सप्ताह से ज्यादा समय तक यौन उत्पीड़न किया। लड़की के माता-पिता दिन के समय घर से बाहर रहते थे, इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।
हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दर्ज की गई है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि इन लड़कों ने पिछले सात-आठ दिनों तक लड़की का यौन उत्पीड़न किया है। लड़की के माता-पिता काम करते हैं और दिन के समय घर से बाहर रहते हैं। एन शशिकुमार ने आगे कहा कि पुलिस बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करेगी। आगे की जांच जारी है।
साभार अमर उजाला, 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper