शांति महिला मंडल ने महिला दिवस पर जीवदया एवं तीर्थ दर्शन यात्रा की नई पहल
महिला दिवस को बनाया विशेष
धर्म कर्म के साथ मनाया महिला दिवस
शिवकुमार राठौड़
कसरावद.कसरावद जैन श्वेतांबर श्री संघ की 50 वर्षीय पुरानी संस्था शांति महिला मंडल की वर्तमान अध्यक्षा हेमलता रायली ने बताया की मंडल निरंतर सामाजिक कार्य करने मे हमेशा अग्रणी रहता है जिसमे जीवदया विशेष रहती है। अबोल प्राणी निशक्त जन की सेवा मे ख़ुशी और मानसिक शांति रहती वो और कही नहीं है। कसरावद महिला महिला अध्यक्ष हेमलता रायली के आह्वान पर मंडल 8 मार्च महिला दिवस को परोपकार स्वरूप मना कर सबके साथ खुशियाँ बाटने का छोटा सा प्रयास किया। जिसमे मंडल अध्यक्ष हेमलता रायली के साथ स्नेहलता कवाड़ माणक रायली
गुलाब लूणीया प्रीति कवाड़ उर्मिला लूणीया मंजू संघवी चंचल कवाड़ विनीता मांडोत राजल लूणीया प्रेमलता कवाड़ एवं आशा लूणीया आदि महिलाओ के साथ सर्वप्रथम धार नगर स्थित कोड़ी नगर मे रह रहे लगभग 150 कुष्ठ रोगियों शुद्ध सात्विक भोजन कराकर वस्त्र फल बिस्किट चॉकलेट इत्यादि सामग्री का वितरण किया उनकी चेहरों की खुशियों से सभी महिलाओ का मन प्रफुलित हुआ फिर अन्य जगह शांत स्थान चीटियों कीड़े मकोड़ों के आश्रय स्थल पर जाकर आटा बादाम खोपरा बुरा एवं गुड़ डाल कर लाखो जीवो की आहार पूर्ति कर जीवदया की वहा से धार के पास गौशाला मे जाकर गाय बेलो को चारा गुड़ एवं पक्षीयो को दाना और कुतो को पुड़िया एवं रोटी बिस्किट खिलाया गया समम्पूर्ण स्थान पर जीवदया कर महिला मंडल ने भक्ताबर मंदिर के दर्शन कर अपनी दर्शन यात्रा शुरू की जिसमे आगे अमीज़रा पाश्वनाथ, भोपावर मे शान्तिनाथ प्रभु एवं अंत मे मोहनखेड़ा आदिनाथ दादा एवं पूज्य गुरुदेव राजेंद्र सुरीजी के दर्शन आरती कर मंडल मे महिला दिवस को जीवदया परोपकार एवं दर्शन वंदन कर दिन को सार्थक किया
मंडल अध्यक्षया ने विचार व्यक्त कर कहा की महिला दिवस नारी के सम्मान दिवस के रूप मे मनाया जाता है लेकिन आजकल इसका अलग स्वरूप बन गया है कोई किटी पार्टी और एन्जॉय मे अन्य कार्य कर गर्वित होते है हमने एक प्रयास किया इस दिवस को सार्थक बनाना हमने महिलाओ से आह्वान किया जिसे जिससे आज सभी के सहयोग से यह दिवस सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किया स्नेहलता कवाड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया मंडल के इस कार्य को समाजजनो ने सराहना करते हुए स्वप्रेरणा से पुनीत कार्य मे गुड़,चारा बादाम, खोपरा,भोजन एवं सफर मे अर्थ सहयोग देकर मंडल का उत्साह बढ़ाया संजय रायली तिलोक कवाड़ अमर लूणीया नवीन लूणीया प्रेम कवाड़ आदि समाजजन ने अध्यक्ष एवं अन्य महिलाओ को पचरंगे दुपटे से सम्मान कर यात्रा को शुभकामनाओ के साथ दादावाड़ी से प्रस्थान कराया।