शिशुपाल सिंह बघेल बने ओबीसी महासभा के संभागीय अध्यक्ष

  • Share on :

ग्राम भौती  में ओबीसी महासभा का एक  दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन
दैनिक रणजीत टाइम्स  संवाददाता जगदीश पाल
भौती (शिवपुरी) ओबीसी महासभा जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश सम्मान समारोह एवं प्रशिक्षण दिनांक 8 जून 2025 रविवार को जीनीयस अकैडमी  भौति मे संपन्न हुआ एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बृजेंद्र सिंह यादव द्वारा शिशुपाल सिंह बघेल को ओबीसी महासभा का संभागीय अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया यह प्रशिक्षण चार से पांच घंटे चला प्रदेश अध्यक्ष जी ने संगठन का विस्तार एवं ओबीसी समाजों पर हो रहे अत्याचार एवं ओबीसी वर्ग को आरक्षण के संबंध में विस्तार से समझाया इस प्रशिक्षण में ओबीसी महासभा के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा राजेंद्र सिंह लोधी, मुन्नालाल कुशवाहा, रामजीलाल लोधी, केशव बघेल गणेशी लाल कुशवाह, संतोष लोधी   मनोज लोधी ,रानू लोधी अरविंद कुशवाह, देवकीनंदन कुशवाह,  नरेंद्र झा,जगदीश पाल, प्रताप लोधी  एवं ओबीसी महासभा से जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ओबीसी महासभा से जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कुमारी फैंसी लोधी मुख्य रूप से उपस्थित रही मंच का संचालन जीनियस एकेडमी के संचालक  केशव बघेल ने किया l

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper