शिवपुरी पुलिस ने स्मैक के अवैध विक्रय करने वाला धार दबोच

  • Share on :

शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने एक  कार्रवाई में स्मैक के अवैध विक्रय में शामिल एक आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 15.82 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत लगभग 4,00,000 रुपये है और एक मोटर साइकिल जिसकी कीमत 50,000 रुपये है, बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
शहर में लगातार स्मैक के विक्रय और सेवन की सूचना मिलने के बाद, पुलिस ने युवाओं के भविष्य और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नशीले पदार्थों के कारोबार और सेवन पर कार्रवाई तेज की। पुलिस अधीक्षक, जिला शिवपुरी, यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने टीम गठित की।
टीम को सूचना मिली कि होटल ग्रीन व्यू के पास पुलिया पर कोई व्यक्ति स्मैक बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस फोरेस्ट चौकी के पास पहुंची, जहां एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटर साइकिल पर बैठा दिखा और पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम रवि सरदार (23 वर्ष) निवासी बडागांव, थाना देहात, शिवपुरी बताया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 15.82 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। आरोपी अवैध विक्रय की नियत से इसे रखे हुए था। मौके से आरोपी की मोटर साइकिल भी जप्त की गई।
इसके बाद आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 389/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी से स्मैक के स्रोत के संबंध में पूछताछ जारी है।
पुलिस ने बताया कि शिवपुरी को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले और अन्य राज्यों से आने वाले नशीले पदार्थों के तस्करों की जानकारी भी एकत्रित की जा रही है।
प्रशस्ति पात्र पुलिसकर्मी:
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रोहित दुबे, उनि० अमित चतुर्वेदी, उनि० सुमित शर्मा, सउनि० प्रवीण त्रिवेदी, सउनि० विवेक भट्ट, प्र.आर. 374 गजेन्द्र, प्र.आर. 489 जितेन्द्र रायपुरिया, प्र.आर. 570 विनय सिंह, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, प्र.आर. 475 नरेश दुबे, आर. 528 महेन्द्र तोमर, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. 681 जितेन्द्र रावत और आर. चालक शरद यादव की विशेष भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper