लालपुर में गोलीकांड: पुरानी रंजिश के चलते महिला को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Share on :

सुनील नगेले शिवपुरी
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र 
 ग्राम लालपुर में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश के चलते गोलीकांड हो गया। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे करैरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि घायल महिला सरपंच अतर सिंह परिहार के परिवार से है। सरपंच और आरोपियों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। करीब तीन माह पहले भी आरोपियों गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर जेल भेज दिया था।

फरियादी रामहेत परिहार ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 4:30 बजे वह अपने परिजनों महाराज सिंह परिहार और रामसिंह परिहार के साथ घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। तभी गांव का ही गुड्डू उर्फ नाहर सिंह गौतम (ठाकुर) अपने एक साथी के साथ वहां आया और गाली-गलौज करने लगा।

हंगामा सुनकर रामहेत परिहार की मां पुष्पा परिहार भी बाहर आ गईं। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी गुड्डू उर्फ नाहर सिंह ने जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर कर दिया। गोली पुष्पा परिहार के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गईं। इसके बाद घायल महिला को तत्काल करैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रामहेत परिहार की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। करैरा थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 296, 3(5)B एनएस और 3(2)(v) एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper