जन्मदिन पर श्रवण चावड़ा का सेवा संकल्प, भाजपा कार्यालय भवन निर्माण के लिए दिए ₹10 लाख
रणजीत टाइम्स
आदित्य शर्मा
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी इंदौर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष श्रवण चावड़ा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अनूठा निर्णय लेते हुए जन्मदिन समारोह नहीं मनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने जिले के भाजपा नेताओं एवं पत्रकारों के बीच घोषणा की कि जन्मदिन पर होने वाले खर्च के बजाय ₹10 लाख की राशि का चेक भाजपा कार्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सोपा.
श्रवण चावड़ा ने कहा कि संगठन और समाज के हित में किया गया कार्य ही जन्मदिन को सार्थक बनाता है। इसी भावना के साथ उन्होंने अपना जन्मदिन व्यक्तिगत उत्सव के रूप में मनाने के बजाय पार्टी संगठन के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया है।
उनके इस निर्णय की भाजपा नेताओं एवं उपस्थित पत्रकारों ने सराहना की। चावड़ा का यह कदम संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना को दर्शाता है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट,विधायक उषा ठाकुर, मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जीतू जीराती, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, गोपाल सिंह चौधरी, देवराज सिंह परिहार
जिला महामंत्री अन्तर दयाल,रामस्वरूप गहलोत, पूं जा लाल निनामा,जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय सहित भारतीय जनता पार्टी जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे.

