कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में श्री गणपति मंदिर प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न

  • Share on :

आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा
खजराना गणेश मंदिर परिसर में जी प्लस टू का अत्याधुनिक सुविधा केन्द्र बनेगा
इंदौर। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में श्री गणपति मंदिर खजराना प्रबन्ध समिति द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने श्री गणपति मंदिर खजराना प्रबंधन समिति द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों एवं गतिविधियों का अवलोकन किया। बैठक में बताया गया कि आगामी 15 फरवरी को श्री गणपति मंदिर खजराना प्रबन्ध समिति द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा-भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जायेगा। 15 फरवरी को प्रात: 9 बजे शिव महारूद्राभिषेक के साथ आरती का कार्यक्रम होगा। महोत्सव में भगवान शिव को साबुदाने की खिचड़ी और खीर की प्रसादी का भोग लगाया जायेगा। इसेक बाद सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया जायेगा। महाकाल मंदिर व मुख्य मंदिरों का श्रृंगार फूलों से किया जायेगा। साथ ही विद्युत की लड़ियों से आकर्षक साज-सज्जा की जायेगी। मंदिर परिसर में दानदाताओं और एवं समाजसेवियों के सहयोग से सैकड़ों किलों प्रसादी का निर्माण होगा। जिसकी तैयारियां की जा रही है। बैठक में पार्किंग स्थल को विस्तारित करने और अन्न क्षेत्र को ‍विस्तारित करने, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही अन्न क्षेत्र में उपयोग में आने वाले बरतनों की संख्या बढ़ाने और परोसगारी करने वालों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर श्री वर्मा ने संपूर्ण मंदिर परिसर का अवलोकन किया।   
 बैठक में  नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, आई.डी.ए. अध्यक्ष डॉ. अभिजीत झाड़े, अपर कलेक्टर श्रीमती निशा डामर, पंडित अशोक भट्ट, पंडित विनीत भट्ट सहित समाजसेवी एवं समिति के  सदस्य  उपस्थित शामिल हुए। 
  बैठक में थ्रीडी प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि खजराना गणेश मंदिर स्थित  प्रसाद दुकानों के पीछे पड़ी खुली भूमि पर अत्याधुनिक जी प्लस 2 का सुविधा केन्द्र बनाना प्रस्तावित है। इस केन्द्र में बच्चों के लिये किड्स झोन, दुकानें, लायब्रेरी, पार्किंग, आदि सुविधाएं होंगी।
 बैठक में बताया गया कि खजराना गणेश मंदिर स्थित अन्न क्षेत्र में निर्मित भोजन प्रसादी को एमवायएच के अलावा अन्य अस्पतालों में भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper