श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट द्वारा मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को होगा खेल सम्मान समारोह
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शहर के वरिष्ठ और युवा खिलाड़ियों का किया जाएगा सम्मान, कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल होंगे मुख्य अतिथि इंदौर। राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद की जयंती) के पावन अवसर पर श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा शहर के खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों और उभरती हुई खेल प्रतिभाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम 29 अगस्त को सुबह 10:30 बजे इंडियन कॉफी हाउस रीगल चौराहा पर होगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल एवं समाजसेवी मदन परमालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष समारोह में खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 16 चुनिंदा खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया जाएगा।
इन प्रतिष्ठित खिलाड़ियों का होगा सम्मान
समारोह के दौरान जिन प्रमुख खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें आनंद यादव, नरेंद्र विल्सन, डॉ. रफीक खान, सरदार दर्शन सिंह, बद्री चौहान, कैलाश कौशल, के. सी. कपासिया, मनोहर लक्ष्मण, ओ.पी. संकत, अक्षत यादव, विवेक वर्मा, हर्षवर्धन कपूर, शैलेंद्र वर्मा, राजेश मकवाना, एस.पी. शर्मा और राकेश जोशी शामिल हैं। इन सभी खेल प्रतिभाओं को उनकी खेल साधना के लिए मंच पर सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल होंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट करेंगे। आयोजकों ने शहर के तमाम खेल प्रेमियों, प्रबुद्ध नागरिकों और खेल संगठनों से इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

