सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री पंकज कुमार बंसल (IAS) ने किया इंदौर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, इंदौर का भ्रमण
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
दिनांक 07.03.2026 को इंदौर सहकारी दुग्ध संघ में सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक श्री पंकज कुमार बंसल (IAS), श्रीमती इंद्रजीत कौर, क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम भोपाल, श्री मनोज जायसवाल डिप्टी रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग, इंदौर एवं श्री गौरव कुमार शाक्या, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम भोपाल द्वारा भेंट दी गई। इंदौर दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बलबीर शर्मा द्वारा दुग्ध संघ में पधारे अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय द्वारा अतिथियों को इंदौर दुग्ध, संघ में संचालित विभिन्न गतिविधियों, दुग्ध प्रदायक सदस्यों तथा समितियों के लिए वर्तमान में प्रचलित कल्याणकारी योजनाओं एवं दुग्ध संघ की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। श्री बंसल ने दुग्ध संघ द्वारा संचालित समस्त गतिविधियों का अवलोकन किया व विशेष रूप से क्षेत्र संचालन गतिविधियों में दूध संकलन बढ़ाने, नई समितियों का गठन, बंद समितियों को पुर्नजीवित करने संबंधी निर्देश दिये साथ ही वर्तमान में कार्यरत समितियों के सुदृढ़ीकरण व समय-सीमा में दूध प्रदायक किसानों को किये जा रहे भुगतान पर प्रसन्नता व्यक्त की। विपणन गतिविधियों में दूध एवं दूध उत्पाद विक्रय की समीक्षा की व संघ द्वारा निर्धारित वार्षिक कार्ययोजना का अवलोकन कर उक्तानुसार लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देशित किया। निर्धारित लक्ष्यों का अवलोकन कर आगामी समय में लक्ष्य प्राप्ति हेतु दुग्ध संघ के पदस्थ अधिकारियों को अपने सुझाव देकर मार्गदर्शन प्रदान किया साथ ही दुग्ध संघ के कार्यों की सराहना की। अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शर्मा द्वारा दुग्ध संघ में दी गई भेंट, मार्गदर्शन एवं सुझाव हेतु दुग्ध संघ में पधारे समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

