कटनी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन  511 कलशों के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा

  • Share on :

जिला ब्यूरो नवलकिशोर 
कटनी।  प्रथम गार्डन में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व बुधवार शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा आचार्य आश्रम चित्रकूट के संत बड़ी प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर जगन्नाथ मंदिर होते हुए  कथा स्थल तक पहुंची। युवराज स्वामी शिष्य मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई इस शोभायात्रा में 511 दिव्य ज्योति कलश श्रद्धालुओं द्वारा सिर पर धारण कर नगर भ्रमण किया गया।
शोभायात्रा के दौरान रथों में सवार राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत गीता को सिर पर रखकर भक्ति भाव के साथ नगर भ्रमण किया।
पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और नागरिकों ने संत बड़ी प्रपन्नाचार्य महाराज का पुष्पवर्षा, आरती और वंदन कर भव्य स्वागत किया।
समिति पदाधिकारियों के अनुसार आयोजन के अंतर्गत नगर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper