रोहित के बाद शुभमन आउट

  • Share on :

 भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम सीरीज में पहले से ही 3-1 से आगे चल रही है। ऐसे में यह मैच जीतकर टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत करने उतरी है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। आज टेस्ट का दूसरा दिन है।
भारत को लगातार दो ओवर में दो बड़े झटके लगे हैं। पारी के 62वें ओवर में बेन स्टोक्स ने सीरीज की अपनी पहली गेंद पर रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद 63वें ओवर में जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। रोहित 103 रन बना सके। वहीं, शुभमन ने 150 गेंद में 110 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाए। फिलहाल सरफराज खान और डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 280 रन है। बढ़त अब तक 62 रन की हो चुकी है।
बेन स्टोक्स ने काफी समय बाद बॉलिंग कर जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने इस सीरीज की अपनी पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। रोहित ने 162 गेंद में 103 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित और शुभमन के बीच 171 रन की साझेदारी हुई।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper