शुजालपुर के JNS ग्राउंड की ऐतिहासिक पहल में नगर दीपोंमय हुआ
_15,000 दीपों से खेल मैदान हुआ जगमग — ऑपरेशन सिंदूर, खेलो भारत और संघ शताब्दी पर बनी अनोखी रंगोलियाँ बनी आकर्षण का केंद्र
सूर्या परमार शुजालपुर
शुजालपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी JNS महाविद्यालय के खेल परिसर में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर JNS क्रीड़ा विभाग द्वारा पूरे खेल मैदान को 15,000 दीपों से सजाकर अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया। यह दीपोत्सव कार्यक्रम लगातार 10वें वर्ष आयोजित किया गया, जो अब नगर की एक ऐतिहासिक परंपरा बन चुका है।
खेल मैदान को छात्रों ने सुंदर रंगोली, भारतीय ज्ञान परंपरा, और विभिन्न विषयों पर आधारित कलात्मक सजावट से जीवंत कर दिया।
विशेष आकर्षण रहा “ऑपरेशन सिंदूर”, “खेलो भारत”, “संघ शताब्दी वर्ष का सिक्का”, “वोकल फॉर लोकल” और “दीप माला” पर बनी विशाल रंगोलियाँ, जिन्होंने पूरे मैदान को दिव्यता से भर दिया।
कार्यक्रम में देव उठनी ग्यारस के पावन अवसर पर तुलसी पूजन हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा किया गया। उनकी उपस्थिति में छात्रों और शिक्षकों ने एक साथ दीप जलाकर अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश दिया।
इस आयोजन ने न केवल परिसर बल्कि पूरे नगर को दीपोंमय वातावरण में बदल दिया, जहाँ संस्कृति, शिक्षा और खेल का संगम देखने को मिला।

