कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश: चक्रवात 'होरासियो' के असर से देश के मौसम में बड़ा बदलाव
नई दिल्ली। उत्तर भारत से सर्दी की विदाई के साथ ही तापमान में नाटकीय परिवर्तन देखा जा रहा है। वहीं दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में अब भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है और उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश भी हो सकती है। दरअसल हिंद महासागर में बना चक्रवात 'होरासियो' लगभग 260 किलोमीटर की स्पीड से आगे बढ़ रहा है। यह भले ही भारत के किसी तट पर लैंडफाल ना करे, इसके बावजूद इसका असर भारतीय उपमहाद्वीप पर पूरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने इस तूफान को देखते हुए ही आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में अलर्ज जारी कर दिया है।
देशभर में इस समय मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं।पंजाब और हरियाणा में कोहरे की वापसी हो रही है। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में चिलचिलाती धूप और दक्षिण भारत में बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम में अगले तीन दिनों में तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि देखी जा सकती है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

