सामाजिक अग्रणी संस्था श्रद्धा सबूरी ग्रुप द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि , उन्नति ओर उत्तम स्वास्थ्य के साथ अच्छी बारिश के लिए माता का पूजन अभिषेक संपन्न हुआ
आशीष शर्मा
सनावद-शहर की सामाजिक सरोकार के कार्य में अग्रणी संस्था श्रद्धा सबूरी ग्रुप द्वारा क्षेत्र की सुख समृद्धि, उन्नति ओर उत्तम स्वास्थ्य के साथ अच्छी बारिश और पौधारोपण के लिए गोष्ठी बुधवार को जयंती माता तीर्थ क्षेत्र में पूजन अर्चन और अभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए समाजसेवी शिवकुमार लाड़ व कमल चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी एवं अन्य बीमारियों के प्रकोप से मुक्ति के लिए क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य लाभ और श्रेष्ठ बारिश हेतु जयंती माता का पूजन पंडित अनिल केशोरे, पंडित सुधाकर त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीसूक्त गणेश अथर्वशीर्ष पाठ से अभिषेक पूजन अर्चन किया गया। संस्था के महेंद्र सिंह सोलंकी ने पौधारोपण को पर्यावरण व मानव जीवन के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा कि पौधारोपण हम सब की सामाजिक व नैतिक जिम्मेवारी है. इसलिए आप सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करें तथा अपने परिजनों व दोस्तों को इसके लिए प्रेरित करें. पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है. हम अच्छे वातावरण की उम्मीद तो करते हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते.जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पेड़-पौधों की संख्या लगातार कम हो रही है. मानव जीवन के साथ -साथ पशु -पक्षियों के लिए यह चिंता का विषय है.लोग अपने फायदे के लिए पेड़ों पर आरी चला रहे हैं, लेकिन नए पौधे कम ही लगा रहे हैं पर्यावरणप्रेमी धनसिंह सोलंकी ने कहा कि पौधारोपण न केवल शहर के विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण से वायु गुणवत्ता में सुधार होता है और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम किया जा सकता है।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस पहल में सक्रिय रूप से शामिल हों और अपने आस-पास के क्षेत्रों में पौधारोपण करें।यह न केवल शहर के विकास के लिए आवश्यक है,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक है।पौधारोपण को लेकर जागरूकता फैलाना और इसे एक सामूहिक प्रयास बनाना,हम सभी के लिए लाभकारी होगा। इस दौरान उपस्थितजनों ने पौधारोपण कर उसकी पेड़ बनने तक परवरिश करने की शपथ ली गई। इस दौरान सुरेखा लाड़, माया त्रिवेदी खुशबू लाड़,अरुणा केशोरे शिवकन्या सोलंकी नर्मदा चौधरी सोनू सोलंकी अंकिता त्रिवेदी दिलीप चौकड़े ,शुभम् केशोरे,सौरभ लाड़,परी लाड़ वंशिका लाड़ नितेश चौहान,दिनेश बिरला,हिमांशु यादव ,चंदन चौधरी ,गौरव चौधरी सर्वज्ञ त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य मौजूद थे।