भीषण युद्ध की आहट: ट्रंप ने शेयर किया इस्फाहान हमले का वीडियो, गोला-बारूद डिपो स्वाहा
नई दिल्ली. अमेरिका-इजरायल और ईरान की बीच संघर्ष दिन-व-दिन भीषण होता जा रहा है. अब जानकारी आ रही है कि अमेरिका ने ईरान के प्रमुख शहर इस्फाहान में एक बड़े हथियार गोदाम (ammunition depot) पर हमला किया है. इस हमले में 2000-पाउंड (लगभग 907 किलोग्राम) के भारी बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया है. इस हमले का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना बताया जा रहा है. साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस हमले से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है.
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका ने इस्फ़हान में एक प्रमुख गोला-बारूद डिपो पर 2,000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने 7-8 मार्च को वहां हमला किया था. ऐसे में एक बार फिर अमेरिका ने बंकर बस्टर हथियारों का इस्तेमाल कर वहां तबाही मचाई है.
वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि हमले में बड़ी संख्या में पेनेट्रेटर मुनिशन (penetrator munitions) तैनात किए गए, जिससे अंडरग्राउंड और मजबूत सुरक्षित ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है.
साभार आज तक

