द. अफ्रीका ने जीत के साथ सुपर-8 में की एंट्री, बांग्लादेश को हराया

  • Share on :

न्यूयॉर्क। दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ चार रनों से जीत दर्ज की। टी20 विश्व कप 2024 में यह दक्षिण अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत है। इसी के साथ उन्होंने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अंक तालिका में टीम फिलहाल पहले स्थान पर है। उनके खाते में छह अंक हैं। वहीं, बांग्लादेश को दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका को हराया था। फिलहाल वह ग्रुप डी की तालिका में दो अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। 
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 113 रन बनाए। टी20 विश्व कप के इतिहास में यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2007 में टीम ने भारत के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट पर 116 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 20 ओवर में सात विकेट पर 109 रन बनाए। इस मैच में द. अफ्रीका ने केशव महाराज के दम पर चार रनों से जीत दर्ज की।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper